• Mon. Aug 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बृज भूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट से बरी

Byadmin

Aug 3, 2026


बृज भूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, बृज भूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है.

लाइव लॉ के मुताबिक़ राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फ़ैसला सुनाया है. बृजभूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

बृज भूषण शरण सिंह ने कोर्ट के फ़ैसले पर कहा, “कोर्ट ने कहा कि ‘बृज भूषण सिंह और विनोद तोमर, आप दोनों लोगों को बाइज़्ज़त बरी किया जाता है. पहले ही दिन मैंने कहा था कि मेरे ख़िलाफ़ कोई फ़ैसला आता है या कोई आरोप साबित होता है तो मैं ख़ुद फ़ांसी पर लटक जाउंगा.”

“आज कोर्ट ने बाइज़्ज़त बरी किया है. यह मेरे लिए और मेरे प्रशंसकों के लिए प्रसन्नता का विषय है. इससे आगे मैं आज कुछ नहीं कहूंगा.”

इस संदर्भ में अप्रैल 2023 में महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज कराई थी.

By admin