इंस्टाग्राम में छिपी एक भयानक दुनिया का पर्दाफ़ाश – BBC Eye की नई डॉक्यूमेंट्री
प्रकाशित
BBC Eye ने अपनी पड़ताल में पाया कि इंस्टाग्राम भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को प्रसारित कर रहा है और ऐसा करके कंपनी कमाई भी कर रही है. ये विज्ञापन यूज़र्स को मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम तक ले जाते हैं, जहां ये लोग बच्चों के यौन शोषण वाले वीडियो ख़रीद सकते हैं.
#BBCEye की रिपोर्टर दिव्या आर्य ऐसे विज्ञापनों को देखकर हैरान रह जाती हैं और फिर वो ऐसे अपराध से लड़ रही भारतीय साइबर पुलिस से मिलती हैं. दिव्या मेटा के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी से बात करती हैं, जो अब मेटा के ख़िलाफ़ गवाही दे रहे हैं. दिव्या सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से भी मिलती हैं. वो बताते हैं कि बीबीसी की पड़ताल में जो गंभीर बातें सामने आई हैं, वो सुप्रीम कोर्ट के एक्शन लेने के लिए पर्याप्त हैं.
मेटा ने बीबीसी से कहा कि वह अपने प्लेटफ़ॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और वो अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को हटाता है और ऐसे कंटेंट की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देता है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.