• Tue. Sep 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इतने दिनों से कहां गायब थे हार्दिक पांड्या?:अब किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर माहिका संग डालीं रोमांटिक तस्वीरें – Hardik Pandya Returns To Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka

Byadmin

Sep 8, 2026


टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय महीने अपने सोशल मीडिया से भी गायब रहे। हालांकि, अब उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ऑफलाइन तो था, लेकिन जिंदगी को इससे ज्यादा जिंदा कभी महसूस नहीं किया।’ हार्दिक ने अपनी पार्टनर माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। हार्दिक का इससे पहले पिछला पोस्ट 15 हफ्ते पहले आया था।

 




Hardik Pandya Returns to Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka

हार्दिक और माहिका
– फोटो : Instagram


हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह फिलहाल न तो टी20 और न ही वनडे टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। न ही उनकी वापसी को लेकर कोई तारीख तय है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहता है। इसलिए वह रिहैब के साथ आराम कर रहे हैं। 


Hardik Pandya Returns to Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka

हार्दिक और माहिका
– फोटो : Instagram


हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच इस साल मार्च में खेला था। इसके बाद वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा तो रहे थे, लेकिन बीच बीच में चोट की वजह से कुछ मुकाबले मिस भी किए थे। आईपीएल के बाद वह बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब करते दिखे थे। हालांकि, इसके बाद भी वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। 


Hardik Pandya Returns to Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka

हार्दिक और माहिका
– फोटो : Instagram


पर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट अपडेट दिया है। पोस्ट में हार्दिक माहिका संग फोटोशूट भी कराते दिखे हैं। इतना ही नहीं, अपने घर में वह माहिका की गोदी में सोते दिखे। साथ ही अपने कैंपस में वह अपने कुत्ते को अपनी एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) पर घुमाते दिखे। हार्दिक माहिका संग अपनी फरारी में भी घूमते दिखे। हार्दिक ने अपने बाल्ड लुक भी तस्वीर साझा की है। साथ ही बेटे अगस्त्य के साथ मौज-मस्ती करते दिखे हैं। हार्दिक को माहिका संग नाइट वॉक करते भी देखा गया। 

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)


Hardik Pandya Returns to Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka

हार्दिक और माहिका
– फोटो : Instagram


हार्दिक ने सैनिकों के साथ भी फोटो खिंचवाई और माहिका को साइकिल पर बैठाकर घुमाते दिखे। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में उनका बेटा अग्स्त्य तिरंगा ड्रॉ करता दिखा। हार्दिक के पोस्ट पर माहिका ने कमेंट भी किया और लिखा- मेरा रॉकस्टार। 




By admin