• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इमरान ख़ान की सेहत को लेकर उनके बेटों के दावों के बाद क्या पाकिस्तान पर बढ़ रहा दबाव

Byadmin

Aug 30, 2026


इमरान ख़ान

इमेज स्रोत, getty

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान साल 2023 से जेल में बंद हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सेहत को लेकर विवाद अब क्रिकेट बिरादरी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचता दिख रहा है.

21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की अपील, पैट कमिंस और ग्रेग चैपल जैसे दिग्गजों की चिंता और अब इमरान ख़ान के बेटों क़ासिम और सुलेमान ख़ान के इंटरव्यू ने इस मुद्दे को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित इंटरव्यू में इमरान ख़ान के बेटों ने अपने पिता की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाए. इंटरव्यू के प्रसारण पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आपत्ति जताई और स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत भी की.

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने एक पॉडकास्ट के दौरान रोते हुए इमरान ख़ान के समर्थन में आवाज़ उठाई है.

आख़िर इमरान ख़ान के बेटों ने इंटरव्यू में क्या कहा? आइए जानते हैं, इमरान ख़ान की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से अब तक क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं.

By admin