• Thu. Oct 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इमरान ख़ान के गढ़ को सेना ने घेरा, पाकिस्तान क्या इस मामले में ‘आग से खेल रहा है’?

Byadmin

Oct 15, 2026


इमरान खान की मुट्ठी हवा में लहराते हुए तस्वीर वाले एक बड़े बैनर के पास दर्जनों लोग जमा हैं. बैनर एक मंच से जुड़ा है, जिसके ऊपर और भी लोग खड़े हैं.

इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान के हज़ारों समर्थक प्रांत भर में कई दिनों से उनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं

स्कूल बंद हो गए. इंटरनेट आंशिक रूप से ठप हो गया. सड़कें पर मालवाहक कंटेनरों से अटी पड़ी हैं. और पाकिस्तानी सेना शहर में आ रही है.

इमरान ख़ान की पार्टी के गढ़ ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में आपातकाल लगा दिया गया है और उनकी पार्टी की प्रांतीय सरकार निलंबित है.

यह पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों और पाकिस्तान सरकार के बीच गतिरोध में एक और नाटकीय मोड़ है. कुछ लोगों को डर है कि इससे अस्थिरता कम होने के बजाय और बढ़ सकती है.

पाकिस्तान सरकार के अनुसार, संविधान के तहत उठाया गया यह क़दम ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत की आबादी को ‘आतंकवाद के ख़तरे से सुरक्षा’ देने के लिए ज़रूरी था.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार को पत्रकारों से कहा, “पीटीआई की केपीके सरकार आतंकवादियों के साथ मिलीभगत कर रही थी.”

By admin