• Tue. May 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इम्यूनोथेरेपी क्या है और कैंसर के इलाज में कितनी असरदार है?

Byadmin

May 12, 2026


लैब में काम करती एक डॉक्टर

इमेज स्रोत, Sarah Reingewirtz/MediaNews Group/Los Angeles Daily News via Getty Images

इमेज कैप्शन, इम्यूनोथेरेपी का इस्तेमाल अब कैंसर के इलाज में हो रहा है

कैंसर के इलाज के लिए अब तक आम तौर पर सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का सहारा लिया जाता था. अब इस सूची में इम्यूनोथेरेपी भी जुड़ गई है.

ठाणे के जुपिटर अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर चेतना बख्शी के मुताबिक, इम्यूनोथेरेपी सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से अपनाई जा रही है.

एक सदी से भी ज़्यादा समय तक हुए शोध के बाद अब इम्यूनोथेरेपी का इस्तेमाल इलाज में हो रहा है.

इससे कुछ मरीजों का ज़्यादा सटीक इलाज हो पा रहा है. इस तरीके से होने वाले इलाज के कम साइड इफेक्ट होते हैं और इससे लंबे समय तक कैंसर को नियंत्रण में रखने में भी मदद मिलती है.

अब भारत में भी कई तरह के कैंसर के इलाज में इम्यूनोथेरेपी का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

By admin