• Tue. May 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु में ‘विजय की सुनामी’ की भविष्यवाणी करने वाले राधन पंडित कौन हैं? थलापति की सरकार में मिला बड़ा पद

Byadmin

May 12, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधान पंडित को सरकारी पद दिया है। इस संबंध में तमिलनाडु सरकार ने एक आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया, “राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (राजनीतिक) के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आदेश आज से प्रभावी होगा।

ज्योतिष और अंकशास्त्र के क्षेत्र में 40 सालों का अनुभव रखने वाले राधन पंडित वेट्रिवेल जोसेफ विजय के ज्योतिषी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अभिनेता विजय चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। चुनावों से पहले उन्होंने कहा था कि विजय के नाम की सुनामी आ रही है।

उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में उन्होंने कहा कि विजय के नाम की सुनामी आ रही है। तिरुचेंदूर मंदिर यात्रा के दौरान रतन पंडित और विजय की कार यात्रा चर्चा का विषय बन गई थी। इस बीच जैसे ही चुनाव के नतीजे विजय की पार्टी टीवीके पक्ष में आने शुरू हुए तो राधन पंडित ने व्यक्तिगत रूप से विजय के घर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी थी।

जयललिता के ज्योतिषी भी रहे रतन पंडित

खबरों की अगर मानें तो रतन पंडित पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की दिवंगत नेता जयललिता के भी ज्योतिषी रह चुके हैं। विजय के अलावा राधन पंडित ने तमिलनाडु के अन्य नेताओं के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने एम. के. स्टालिन के बारे में कहा था कि उनके ग्रह अनुकूल नहीं हैं और उनके लिए कठिन समय आ सकता है। नतीजों में एम. के. स्टालिन चुनाव हार गए।

By admin