• Sat. Aug 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल को हथियार देने से अंतरराष्ट्रीय संगठन ने किया मना तो भारत ने गिनाए तर्क

Byadmin

Jul 31, 2026


पीएम मोदी और नेतन्याहू

इमेज स्रोत, YEFIMOVICH / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने इस साल फ़रवरी के अंतिम सप्ताह में इसराइल की यात्रा की थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इसराइल को हथियारों के निर्यात पर मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल की ताज़ा रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत के पास स्ट्रेटेजिक ट्रेड कंट्रोल पर एक मज़बूत क़ानूनी और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क है और वह अपने राष्ट्रीय क़ानूनों और अपनी अंतरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों के मुताबिक़ अलग-अलग देशों को डुअल-यूज़ आइटम और टेक्नोलॉजी का एक्सपोर्ट करता है.”

मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़, उसकी पड़ताल में पाया गया है कि इसराइल को भारत से हथियारों का निर्यात ग़ज़ा में जारी कथित जनसंहार का जोखिम बढ़ा सकता है.

इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी एक्स पर टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा, “यह एक त्रासदी है कि अहिंसा की धरती दूसरे देश के अवैध युद्ध में सहभागी बन गई. अगर हम वास्तव में वही हिंदू राष्ट्र हैं, जैसा बीजेपी दावा करती है, तो हमें कर्म के सिद्धांत पर भी विश्वास करना चाहिए.”

पवन खेड़ा ने आगे लिखा, “निर्दोष लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा कभी बिना नतीजे के नहीं रहती. हर अन्यायपूर्ण काम ऐसी निश्चित प्रतिक्रिया को जन्म देता है, जिससे कोई ताक़त, धन या प्रचार नहीं बच सकता.”

By admin