• Sun. Nov 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इसराइल: नेतन्याहू का सत्ता बचाने के लिए नया दांव, क्या आइज़नकोट को मंज़ूर होगा उनका ऑफ़र

Byadmin

Nov 29, 2026


बिन्यामिन नेतन्याहू और गादी आइज़नको

इमेज कैप्शन, इसराइली मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि बिन्यामिन नेतन्याहू ने गादी आइज़नकोट को पीएम पद के लिए रोटेशन का प्रस्ताव दिया है (फ़ाइल फ़ोटो)

इसराइल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान अब और तेज़ हो गई है. चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बावजूद प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहने की कोशिशों में जुटे हैं.

इसके तहत पहले दो साल आइज़नकोट और अगले दो साल नेतन्याहू प्रधानमंत्री रह सकते हैं. हालांकि, कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनकी वजह से नेतन्याहू और आइज़नकोट के बीच असहमतियां बरकरार हैं.

लेकिन सवाल है कि जिस आइज़नकोट को चुनाव में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ जनादेश मिलने की बात कही जा रही है, वह आख़िर उनके साथ सरकार बनाने पर विचार क्यों करेंगे?

और क्या नेतन्याहू का यह प्रस्ताव वास्तव में सत्ता साझा करने की कोशिश है या फिर सरकार गठन की प्रक्रिया को लंबा खींचकर नए चुनाव का रास्ता तैयार करने की रणनीति?

By admin