• Sun. May 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

इस एक्ट्रेस के साथ युवराज का वीडियो वायरल:एक-दूसरे से कॉन्फेटी हटाई, फैंस बोले- घर मत जाना, वरना फील्डिंग सेट – Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; Removes Confetti; Fans Took Jibe Hazel Keech Ipl 2026

Byadmin

May 10, 2026


पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और साउथ अभिनेत्री नव्या नायर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां दोनों मंच पर साथ नजर आए। कार्यक्रम के दौरान चारों तरफ रंग-बिरंगे कॉन्फेटी उड़ रहे थे। इसी बीच एक कॉन्फेटी का टुकड़ा युवराज सिंह के कंधे पर आ गिरा, लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला।




Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026

युवराज और नव्या नायर
– फोटो : Twitter/Instagram


नव्या और युवराज का क्यूट मोमेंट

नव्या नायर ने तुरंत यह देखा और बिना किसी हंगामे के आगे बढ़कर युवराज के कंधे से कॉन्फेटी हटा दी। इसके बाद एक कॉन्फेटी नव्या के बाल पर जा गिरा और युवराज उसे हटाते दिखे। दोनों के ऐसा करने का पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। फैंस इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, नव्या ने युवराज से एक बैट पर ऑटोग्राफ भी लिया, लेकिन दोनों उस वक्त बेहद करीब आ गए थे। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर युवराज के साथ तस्वीरें साझा भी की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Navya Nair (@navyanair143)


Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026

युवराज और नव्या
– फोटो : Twitter


सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘युवराज सिंह और नव्या नायर साथ में? क्रिकेट का चार्म और सिनेमा की एलिगेंस, फैंस को ये जोड़ी खूब पसंद आ रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जोड़ी तो कमाल की लग रही है।’ तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘पाजी आज घर मत जाना, नहीं तो फील्डिंग सेट हो जाएगी।’ युवराज की शादी अभिनेत्री हेजल कीच से हो चुकी है। फैंस इससे जोड़कर युवराज पर चुटकी ले रहे थे।


Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026

नव्या नायर
– फोटो : Instagram


कौन हैं नव्या नायर?

नव्या नायर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनका असली नाम धन्या वीणा है। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने 2001 में फिल्म इष्टम से करियर शुरू किया था। 2002 में आई सुपरहिट फिल्म नंदनम से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में उन्होंने फिल्मों में दमदार वापसी की है और 2025 की मलयालम थ्रिलर पाथिरात्री में भी नजर आई थीं।


Yuvraj Singh Viral Video With South Actress Navya Nair; removes Confetti; fans took jibe hazel keech Ipl 2026

युवराज और नव्या और युवी का साइन किया हुआ बैट
– फोटो : instagram


युवराज अब भी रहते हैं चर्चा में

भले ही युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। कभी क्रिकेट यादों की वजह से, तो कभी ऐसे वायरल वीडियो की वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।




By admin