• Mon. Apr 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरानी मीडिया का दावा- अमेरिकी सैन्य पोत पर ड्रोन से किए जवाबी हमले

Byadmin

Apr 20, 2026


अमेरिकी सेंट्रल कमांड का हेलीकॉप्टर

इमेज स्रोत, US Central Command

इमेज कैप्शन, ईरान का झंडा लगे कार्गो जहाज़ पर अमेरिकी मरीन हेलीकॉप्टर से उतरे

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारियों के बीच ईरान का झंडा लगे मालवाहक जहाज़ पर कब्ज़े के बाद ईरान ने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य पोतों पर ड्रोन हमले किए हैं.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने यह जानकारी दी है. हालांकि, ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों से किसी नुक़सान की ख़बर नहीं आई है.

ईरान की सबसे बड़ी सैन्य कमांड इकाई ख़ातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स ने जवाबी कार्रवाई की पहले ही चेतावनी दी थी और अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को युद्धविराम का उल्लंघन बताया था. उसने कहा था कि वह “अमेरिकी नौसेना की इस हथियारबंद लूट का जवाब देगा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने अपनी नौसैनिक नाकेबंदी के तहत खाड़ी में ईरानी झंडे वाले एक कार्गो यानी मालवाहक जहाज़ को रोक लिया है.

By admin