• Fri. Sep 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान के मामले में चीन की सोच यहाँ ट्रंप से हो रही है आमने-सामने

Byadmin

Sep 25, 2026


चीन लगातार युद्ध ख़त्म करने की मांग कर रहा है. वो चाहता है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाए.

इमेज स्रोत, BBC / Getty Images

इमेज कैप्शन, चीन लगातार युद्ध ख़त्म करने की मांग कर रहा है. वो चाहता है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाए

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे से कुछ दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची बीजिंग पहुँचे थे. इससे इस बात को बल मिलता है कि ईरान पर चीन का कितना असर है.

ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाक़ात में ईरान युद्ध सबसे अहम मुद्दों में शामिल है.

सात महीने पहले ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से चीन का रुख़ नहीं बदला है. उसने ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमलों की निंदा की है. चीन ने ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका के प्रतिबंधों का भी विरोध किया है.

इसके साथ ही चीन लगातार युद्ध ख़त्म करने की मांग करता रहा है. वह ख़ास तौर पर चाहता है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को दोबारा खोला जाए.

चीन अपनी ऊर्जा ज़रूरतों के लिए आयात पर निर्भर है. उसके पास बड़ा तेल रिज़र्व है. इसी वजह से वह अब तक ईरान युद्ध के असर को काफ़ी हद तक संभाल पाया है.

By admin