• Wed. Jun 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने अमेरिका के इतने ठिकानों को तबाह करके पहुंचाया करोड़ों डॉलर का नुक़सान

Byadmin

Jun 3, 2026


तेहरान में शनिवार 30 मई को इंक़लाब चौक पर अमेरिका के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते लोग

इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty Images

इमेज कैप्शन, तेहरान में शनिवार 30 मई को इंक़लाब चौक पर अमेरिका के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते लोग

ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका के 20 सैन्य ठिकानों को नुक़सान पहुंचाया है. बीबीसी वेरिफ़ाई ने सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो का विश्लेषण किया है. इसके अनुसार, हमले सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए दायरे से कहीं अधिक व्यापक थे.

फ़रवरी के अंत से ईरान ने मध्य-पूर्व के आठ देशों में स्थित महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इन हमलों में अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों, ईंधन भरने वाले विमानों और रडार प्रणालियों को करोड़ों डॉलर का नुक़सान हुआ है.

ईरान ने पिछले तीन महीनों में ईरान और लेबनान पर हुए अमेरिका-इसराइल के हमलों के जवाब में अमेरिकी ठिकानों और साझा सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि ऑपरेशन “एपिक फ़्यूरी” शुरू होने के बाद से उसने ईरान में 13,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है.

विश्लेषकों का क्या है कहना?

17 अप्रैल को नेशनल आर्मी डे सेलिब्रेशन के मौक़े पर तेहरान में आयोजित परेड में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया था

इमेज स्रोत, Majid Saeedi/Getty Images

इमेज कैप्शन, 17 अप्रैल को नेशनल आर्मी डे सेलिब्रेशन के मौक़े पर तेहरान में आयोजित परेड में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया था

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा ख़ामेनेई ने अमेरिकी ठिकानों पर हमलों में अपनी सेना की सफलता को प्रमुखता से पेश करने की कोशिश की है.

By admin