• Tue. Jun 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने कहा- ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका के साथ हमने मीटिंग बीच में छोड़ दी थी

Byadmin

Jun 23, 2026


मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़

इमेज स्रोत, ATTA KENARE/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरानी वार्ताकार और संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ (फ़ाइल फ़ोटो)

स्विट्ज़रलैंड में ईरान और अमेरिका की बातचीत ख़त्म हो गई है, जिसके बारे में ईरानी वार्ताकार मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने जानकारी दी है.

ग़ालिबाफ़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से नाराज़ होकर बैठक छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद अमेरिकी पक्ष ने मध्यस्थों के ज़रिए एक और बैठक की मांग की.

ईरान के हैदराबाद कॉन्सुलेट ने ग़ालिबाफ़ की एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो मीडिया से बात कर रहे हैं. ग़ालिबाफ़ कहते हैं, “80 मिनट की बातचीत के बाद मुझे पता चला कि ट्रंप ने हमारे राष्ट्रपति, हमारी वार्ता टीम और हमारे इलाक़े पर हमले की धमकी दी है.”

“मैंने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी से कहा कि हम यहां बातचीत के लिए आए हैं. समझौते की पहली शर्त में साफ़ लिखा है कि कोई धमकी या दबाव नहीं होना चाहिए. लेकिन आज आपके राष्ट्रपति ने धमकी दी है. यह जान लो कि हम धमकी या दबाव में बातचीत नहीं करते.”

ग़ालिबाफ़ ने आगे बताया, “हमने बातचीत ख़त्म की, मीटिंग से बाहर निकल गए और वापस नहीं गए. बाद में अमेरिकी पक्ष ने मध्यस्थों के ज़रिए एक और बैठक की मांग की, लेकिन हमने मना कर दिया. क़तरी और पाकिस्तानी मध्यस्थ हमारे पास आए, और हमने उनसे कहा कि हम उनसे बात करेंगे, लेकिन सीधे अमेरिकी पक्ष से नहीं.”

उन्होंने बताया कि चर्चाओं का नतीजा वही निकला जिसके बारे में पाकिस्तान और क़तर ने साझा बयान जारी किया है.

By admin