• Sat. Jun 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी की चेतावनी पर अमेरिका ने क्या कहा

Byadmin

Jun 20, 2026


होर्मुज़ स्ट्रेट

इमेज स्रोत, Majid Saeedi/Getty Images

इमेज कैप्शन, समझौते के चार दिन बाद ही ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने का एलान किया है (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

युद्ध की देख-रेख करने वाले ईरान के ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए ‘बंद’ किया जा रहा है. हालांकि अमेरिका ने ईरान के दावों का खंडन किया है.

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है. नौसेना ने इसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन के आरोपों को बताया है.

दूसरी तरफ़ 21 जून को स्विट्ज़रलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत होने जा रही है.

इसकी पुष्टि मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान, ईरान के विदेश मंत्रालय और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने की है.

बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने शनिवार को अपनी घोषणा के पीछे अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने का कारण बताया है.

By admin