• Thu. May 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ईरान युद्ध में अमेरिकी वायु सेना के नुक़सान पर कांग्रेस की रिपोर्ट में क्या?

Byadmin

May 21, 2026


क्षतिग्रस्त विमान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरानी सरकारी टीवी पर हेलिकॉप्टर के मलबे के हिस्से दिखाए गए, जिसके बारे में ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन के दौरान इसे नष्ट कर दिया (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिकी कांग्रेस ने ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना को हुए नुक़सान पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि लड़ाई के दौरान 42 अमेरिकी विमान नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए.

यह रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस की कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) ने संकलित की है और यह अमेरिकी कांग्रेस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

सीआरएस किसी भी राजनीतिक दल से संबंध की परवाह किए बिना, अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के सदस्यों को नीतिगत मुद्दों पर विश्लेषण मुहैया करता है.

रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा विभाग, पेंटागन, सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) और समाचार लेखों का हवाला दिया गया है, जिनके अनुसार क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए विमानों में मानवरहित हवाई वाहन, लड़ाकू जेट और ड्रोन शामिल थे.

रिपोर्ट में पेंटागन के अधिकारी जूल्स डब्ल्यू हर्स्ट की कांग्रेस के सामने दी गई हालिया गवाही का भी हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार रक्षा विभाग का ईरान युद्ध पर खर्च 29 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

By admin