• Wed. Jun 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तराखंड: अंतरजातीय प्रेम, एक फ़ोन कॉल और दलित युवक की मौत, क्या है पूरा मामला?

Byadmin

Jun 10, 2026


बाईं ओर मृतक केतन लाल और दाईं और एसएसपी श्वेता चौबे

इमेज स्रोत, Asif Ali

इमेज कैप्शन, पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है (फ़ोटो में बाईं ओर मृतक केतन लाल और दाईं ओर एसएसपी श्वेता चौबे)

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में 17 साल के एक दलित युवक की मौत का मामला चर्चा में है.

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोमवार को युवक और उसके दोस्त को एक परिवार के लोगों ने घर में बंधक बनाकर पीटा, जिसके बाद युवक की मौत हो गई.

पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है.

इस बीच उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस से रिपोर्ट तलब की है.

क्या है पूरा मामला?

धनपाल लाल

इमेज स्रोत, Asif Ali

इमेज कैप्शन, मृतक केतन के पिता धनपाल लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है

मृतक के पिता धनपाल लाल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आठ जून की सुबह उन्हें एक फ़ोन कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम यशवीर सिंह पंवार बताया.

By admin