• Sat. Apr 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दशक तक कई बच्चों से होती रही यौन हिंसा, कैसे खुला मामला: ग्राउंड रिपोर्ट

Byadmin

Apr 25, 2026



यूपी के बांदा ज़िले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिगों से यौन हिंसा के मामले में राम भवन और उसकी पत्नी को फांसी की सजा सुनाई

इमेज स्रोत, Gaurav Gulmohar

इमेज कैप्शन, यूपी के बांदा ज़िले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिगों से यौन हिंसा के मामले में राम भवन और उसकी पत्नी को फांसी की सज़ा सुनाई

20 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने करीब एक दशक तक 33 नाबालिग़ों से यौन हिंसा करने के आरोप में राम भवन और उनकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सज़ा सुनाई.

अदालत ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ़ द रेयर’ श्रेणी का अपराध माना.

साथ ही कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार को सर्वाइवर्स के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवज़ा देने का निर्देश भी दिया.

इस मामले की जाँच सीबीआई ने की थी. सीबीआई ने वर्ष 2020 में इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया था.

(चेतावनी: इस कहानी के कुछ विवरण आपको विचलित कर सकते हैं.)

By admin