• Thu. Apr 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘उम्मीद है युद्ध फिर न शुरू हो, लेकिन लगता है होगा’: अमेरिका से बातचीत नाकाम होने पर ईरानियों की चिंता

Byadmin

Apr 16, 2026


तेहरान की एक सड़क

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शांति वार्ता के नए दौर की कोई तारीख़ अभी तक तय नहीं हुई है

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता के बिना किसी समझौते के ख़त्म होने के बाद नाज़ुक युद्धविराम पर काफ़ी दबाव बढ़ गया है.

अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह ईरान के बंदरगाहों से निकलने वाले जहाज़ों की नाकाबंदी शुरू करेगी, जबकि तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र के अपने पड़ोसी देशों के बंदरगाहों पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.

ईरान के लोग सतर्कता से हालात पर नज़र रखे हुए हैं, उन्हें डर है कि फिर से संघर्ष शुरू हो सकता है.

तेहरान के पास स्थित शहर करज में रहने वाले 20 साल के एक युवक ने कहा, “मुझे सच में लगा था कि वे कोई समझौता कर लेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि युद्ध फिर से कल, अगले हफ्ते या जल्द ही कभी भी शुरू हो सकता है.”

By admin