• Sat. Oct 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एक शिक्षक, पांच कक्षाएं और ढेरों ज़िम्मेदारियां: भारत के एक लाख से ज़्यादा स्कूलों की कहानी

Byadmin

Oct 31, 2026


एकल स्कूल में बच्चे
इमेज कैप्शन, यूडीआईएसई+ रिपोर्ट के मुताबिक देश में एक लाख से ज्यादा स्कूलों में एक ही टीचर है

आंध्र प्रदेश के एक दूर-दराज़ के आदिवासी गांव में रमेश (बदला हुआ नाम) पहली से पांचवीं कक्षा तक के 41 बच्चों को अकेले पढ़ाते हैं. लेकिन उनकी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ बच्चों को पढ़ाने तक सीमित नहीं है.

रमेश ने बीबीसी तेलुगू को बताया कि उन्हें स्कूल के रखरखाव, ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स और मिड-डे मील जैसे प्रशासनिक काम भी देखने पड़ते हैं.

रमेश ने कहा, “बच्चों को पढ़ाने के लिए मुश्किल से ही समय मिल पाता है. उनके लिए अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ न्याय कर पाना मुश्किल है.”

इस रिपोर्ट में रमेश का नाम बदल दिया गया है, क्योंकि उन्होंने सरकार की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई के डर से अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया था.

भारत में एक लाख से ज़्यादा सिंगल-टीचर स्कूल

भारत के ‘सिंगल-टीचर स्कूलों’ (एकल शिक्षक स्कूल) में कई शिक्षकों के बीच ठीक से न पढ़ा पाने की निराशा और अपनी चिंता जाहिर करने का डर आम बात है.

By admin