• Sat. Apr 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘एक सपने से कैंसर का पता चला’: क्या सच में सोते वक़्त हमारा दिमाग मैसेज भेज सकता है?

Byadmin

Apr 18, 2026


एक महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एडलाइन कहती हैं कि अगर उन्हें वह सपना नहीं आया होता, तो उनकी बीमारी का पता उस समय नहीं चल पाता

साल 2011 में एडलाइन ने एक ऐसा सपना देखा, जिसने उनकी ज़िंदगी बदल दी.

वह काफी उदास महसूस कर रही थीं और उन्हें तीन साल पहले गुज़र चुकी अपनी मां की बहुत याद आ रही थी.

हांगकांग की रहने वाली एडलाइन (बदला हुआ नाम) बताती हैं कि एक रात उनकी मां सपने में आईं.

उन्होंने बताया, “मुझे याद है, मैंने कहा, ‘मां, मैं आख़िरकार आपसे मिल रही हूं, आप कैसी हैं?’ और उन्होंने कहा, ‘मैं ठीक हूं, लेकिन मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूं, जितनी जल्दी हो सके अपना चेक-अप करवा लो.'”

एडलाइन कहती हैं कि उन्होंने इस मज़बूत संदेश को गंभीरता से लिया और डॉक्टर से मिलीं. बाद में उन्हें स्टेज-1 कैंसर का पता चला, जिसका इलाज मुमकिन था क्योंकि यह समय रहते पकड़ में आ गया था.

By admin