• Wed. Apr 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एग्ज़िट पोल: पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में किसकी बन सकती है सरकार

Byadmin

Apr 29, 2026


ईवीएम के साथ महिला कर्मचारी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे 4 मई को आएंगे

पढ़ने का समय: 4 मिनट

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मतदान पूरा हो चुका है.

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था.

वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ.

मतदान ख़त्म होने के साथ इन सभी विधानसभाओं के अलग-अलग एग्ज़िट पोल भी सामने आ गए हैं.

एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे.

By admin