• Tue. Jun 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘एटीएम में एसी लगाए पर चुरा लिया ग़रीबों का पानी’ मोहम्मद हनीफ़ का ब्लॉग

Byadmin

Jun 30, 2026


8 जून को कराची की भीषण गर्मी में कूड़े से भरे एक पार्क में खुद को तर करता एक व्यक्ति

इमेज स्रोत, Rizwan TABASSUM / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, आठ जून को कराची की भीषण गर्मी में कूड़े से भरे एक पार्क में खुद को तर करता एक व्यक्ति

गर्मी हर साल आती है और हर साल एक ही शोर होता है कि ‘क़हर ख़ुदा का! भाई, इतनी गर्मी हमने पहले भी नहीं देखी.’

हर साल तापमान के रिकॉर्ड भी टूटते रहते हैं. जहाँ कभी 40-42 डिग्री सेल्सियस पर क़यामत जैसा लगता था. वहीं, अब तापमान 50-52 तक पहुँच जाता है.

शहरों में जो रईस लोग हैं, वे अपने एसी वाले ठंडे घरों से निकलकर, ठंडी कार में बैठकर, ठंडे ऑफिस में पहुँच जाते हैं. उनके हाथ में मिनरल वॉटर की ठंडी बोतल होती है.

बाकी जो ग़रीब और मज़दूर हैं, वे कड़कती धूप में भी शहर की सड़कों पर या बसों में या रिक्शों पर, बस सिर पर एक कपड़ा बांधकर अपने-अपने काम में लगे रहते हैं.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin