• Tue. Jun 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर: दो युवतियों की प्रेमियों ने ली जान, बीच सड़क पर युवक की हत्या

Byadmin

Jun 30, 2026


डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के भीतर हत्या की तीन घटनाएं सामने आई हैं। दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की उनके ही प्रेमियों ने बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि तीसरे मामले में पुराने विवाद के कारण बीच सड़क पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

पहली घटना

पहली घटना महालक्ष्मी लेआउट की है, जहां शादी से मना करने पर राजीव नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका अंजली की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शादी से मना करने पर राजीव नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका थे, लेकिन राजीव के क्राइम रिकॉर्ड के कारण अंजलि के फैमिली वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

रविवार को राजीव ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाय और उसको शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन अंजलि इस वादे से मुकर गई, जिसके बाद राजीव ने गला पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

दूसरी घटना

दूसरी घटना चिक्काबल्लापुर जिले के पर्यटन स्थल नंदी हिल्स के पास की है। जहां एक फिजियोथेरेपिस्ट बंद रिसॉर्ट के कमरे के अंदर मृत पाई गई। बगल में ही उसका प्रेमी संजीत अली बेहोश पड़ा था। सोमवार सुबह जब दोनों चेक आउट करने रिसेप्शन नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो पाया कि अंदर युवती की लाश पड़ी थी। वहीं, अली बेहोशी की हालत में था। मृतक की पहचान साईं सुरभि के रूप में हुई है, जो सत्य साईं अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट थीं। वहीं उसका प्रेमी संजीत अली केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। अली पिछले कुछ सालों से बेंगलुरु में कैब ड्राइवर है। सोमवार सुबह जब दोनों समय पर चेक आउट करने रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया।

तीसरी घटना

तीसरी घटना बेंगलुरु के जेपी नगर की है, जहां आईजी सर्कल के पास बीच रोड पर तीन हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की पहचान राजा उर्फ हलमुक राजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पर मारपीट, लूट, जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज थे।

 

 

By admin