• Thu. Oct 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एलन मस्क बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं, टकराव की ये है वजह

Byadmin

Oct 8, 2026


एलन मस्क

इमेज कैप्शन, एलन मस्क का आरोप है कि भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर रेगुलेटरी अड़ंगा लगाया जा रहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया है कि कुछ ख़ास उद्योगपति भारत में उनकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस की एंट्री को “रोक” रहे हैं.

भारत सरकार ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर मस्क के आरोपों का खंडन किया है.

संचार मंत्रालय ने 8 अक्तूबर को कहा कि भारत का सैटेलाइट कम्युनिकेशन रेगुलेटरी सिस्टम निष्पक्ष और भेदभाव रहित है.

सरकार के मुताबिक़ स्टारलिंक समेत तीन कंपनियां इस समय सुरक्षा जांच के एक जैसे रेगुलेटरी फेज में हैं.

मस्क ने 8 अक्तूबर को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “स्टारलिंक को 165 से ज़्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और कंपनी भारत सरकार की हर ज़रूरत को पूरा करने में पांच साल से काम कर रही है, फिर भी भारत में उसे पूरी तरह शुरू करने की मंज़ूरी क्यों नहीं मिल रही. क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?”

By admin