• Sat. Jun 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुई छह जवानों की मौत, विपक्ष का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर ‘संसद को गुमराह’ करने का आरोप

Byadmin

Jun 27, 2026


ऑपरेशन सिंदूर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, दो मई 2026 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में भाग लिया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जान गंवाने वाले छह जवानों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज किए जाने के बाद, कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में दिए गए राजनाथ सिंह के भाषण का एक वीडियो क्लिप शेयर किया.

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर ‘संसद को गुमराह’ किया गया.

बीते साल 22 अप्रैल को पहलगाम में एक चरमपंथी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मई 2025 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ चार दिन तक सैन्य अभियान चला था.

By admin