• Fri. Jul 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरेनियम आपूर्ति समझौता भारत के लिए कितनी बड़ी बात?

Byadmin

Jul 10, 2026


नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़

इमेज स्रोत, Asanka Ratnayake/Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा एक अहम समझौता किया है.

इससे भारत को ऐसा ईंधन स्रोत मिलेगा, जो उसकी परमाणु ऊर्जा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा.

दुनिया में यूरेनियम संसाधन का एक बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में है लेकिन क़ानूनी बाधाओं और राजनीतिक संवेदनशीलताओं के कारण भारत को इसका निर्यात बाधित रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, “आज हमने परमाणु ऊर्जा पर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति का रास्ता खुलेगा और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े हमारे लक्ष्यों को नई गति मिलेगी.”

दोनों नेताओं के संयुक्त बयान में कहा गया कि यह व्यवस्था “सिर्फ़ शांतिपूर्ण उद्देश्यों” के लिए दीर्घकालिक यूरेनियम निर्यात की अनुमति देती है.

By admin