• Fri. Oct 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता, क्या है पूरी कहानी?

Byadmin

Oct 30, 2026


लोटो

इमेज कैप्शन, बुधवार को टिकट की मियाद ख़त्म होने वाली थी, उससे ठीक कुछ घंटे पहले टिकट के मालिक ने अपना दावा पेश किया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन के मुताबिक़, लॉटरी का 4 करोड़ कनाडाई डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) का इनाम जीतने वाले टिकट के मालिक ने उसकी मियाद ख़त्म होने से कुछ ही घंटे पहले अपना दावा पेश किया.

ओएलजी के मीडिया रिलेशंस के निदेशक टोनी बिटोंटी ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि लॉटरी टर्मिनल के ज़रिए टिकट की पुष्टि की गई. इस टिकट की मियाद बुधवार की आधी रात को ख़त्म होने वाली थी.

लॉटरी कॉर्पोरेशन लोटो मैक्स जैकपॉट जीतने वाले टिकट के मालिक की तलाश कर रहा था.

लगभग एक साल पहले, 28 अक्तूबर 2025 को ओंटारियो के ग्रे काउंटी में एक रिटेलर से यह टिकट ख़रीदा गया था.

लॉटरी समूह ने खिलाड़ियों से अपील की थी कि वे टिकट ढूंढने के लिए कपड़ों की जेबों, हैंडबैग, बैकपैक, बटुओं और गाड़ियों के ग्लव कंपार्टमेंट जैसी जगहों की जांच करें.

इमेज कैप्शन, ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन को कई दिनों से लॉटरी जीतने वाले शख़्त का इंतज़ार था ( सांकेतिक तस्वीर)

ओएलजी ने विजेता का नाम नहीं बताया और कहा कि उसने उनसे संपर्क करके पुष्टि की है कि टिकट का असली मालिक वही हैं.

By admin