• Mon. May 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कर्नाटक: ‘चमत्कारी फूल’ सुंघाकर मेडिकल स्टोर मालिक से लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Byadmin

May 17, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के रायचूर जिले के सिंधनूर शहर में लूट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साधु के भेष में आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर मेडिकल स्टोर संचालक को फूल सुंघाकर बेहोशी जैसी हालत में पहुंचा दिया और फिर नकदी व सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सिंधनूर स्थित ‘साई मेडिकल्स’ नाम की दुकान में हुई। बताया जा रहा है कि साधु के वेश में एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और मेडिकल स्टोर मालिक विष्णुदत्त से पानी मांगा। दुकानदार ने उसे फ्रिज का ठंडा पानी दिया।

इसके बाद आरोपी ने विष्णुदत्त को दो फूल दिए और कहा कि इन्हें सूंघने से उनके परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। जैसे ही दुकानदार ने फूल सूंघे, वह अचानक असामान्य स्थिति में पहुंच गया।

फूल देकर की लूट

पीड़ित विष्णुदत्त के अनुसार, फूल सूंघने के तुरंत बाद उसका दिमाग सुन्न हो गया और उसे कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान उसने खुद ही आरोपियों को करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने की एक अंगूठी दे दी।

By admin