• Sun. May 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

Byadmin

May 17, 2026


मनीषा मंधारे

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, मनीषा मांढरे को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त मनीषा मांढरे को गिरफ़्तार किया है. पेपर लीक मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.

मनीषा मांढरे नीट यूजी-2026 की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं. उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था.

जांच में पता चला है कि उन्हें बॉटनी और ज़ूलॉजी प्रश्नपत्रों तक पूरी एक्सेस दी गई थी.

वह पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफ़ेसर के रूप में काम कर रही हैं.

हालांकि, इस मामले पर अभी तक मनीषा मांढरे या उनके वकीलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

By admin