• Sun. Oct 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कर्नाटक में वोटर्स के नाम कटवाने के आरोप: कार्यकर्ताओं पर एफ़आईआर के बाद बीजेपी ने येदियुरप्पा को उतारा

Byadmin

Oct 3, 2026


येदियुरप्पा

इमेज कैप्शन, येदियुरप्पा हाल के दिनों में सार्वजनिक बैठकों या प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं ले रहे थे (फ़ाइल फ़ोटो)

कर्नाटक में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए मैदान में उतारा है.

येदियुरप्पा हाल के दिनों में सार्वजनिक बैठकों या प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं ले रहे थे.

लेकिन आज येदियुरप्पा ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से मुलाक़ात की.

उन्होंने मांग की कि मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित तौर पर “बड़ी संख्या में” फॉर्म 7 जमा करने के आरोप में उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करना बंद किया जाए.

कर्नाटक में कम से कम छह ज़िलों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं या अन्य मतदाताओं ने शिकायतें दर्ज कराई हैं. इन शिकायतों में बीजेपी के लोगों पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने की मांग करते हुए फॉर्म 7 जमा करने का आरोप लगाया गया है.

By admin