कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां राज्य के के एक गांव के एक व्यक्ति ने चौंकाने वाले कबूलनामे में पुलिस को बताया कि उसने कई लोगों के शवों को ठिकाने लगाया है जिनकी हत्या की गई थी। व्यक्ति ने कहा कि मना करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां राज्य के के एक गांव के एक व्यक्ति ने चौंकाने वाले कबूलनामे में पुलिस को बताया कि उसने कई लोगों के शवों को ठिकाने लगाया है, जिनकी हत्या की गई थी। व्यक्ति ने कहा कि मना करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
शख्स यह बताने को तैयार है कि इन सबके पीछे कौन लोग
दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल गांव के व्यक्ति ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन और पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में कहा कि उसे अपने अपराध का पश्चयाताप है और वह अपराध बोध से ग्रस्त है और कानूनी संरक्षण मिलने पर वह अपराध के पीछे के लोगों के साथ-साथ उन स्थानों के बारे में पूरी जानकारी देने को तैयार है, जहां शवों को ठिकाने लगाया गया था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने एक बयान में कहा कि अदालत से आवश्यक अनुमति लेने के बाद शुक्रवार को धर्मस्थल पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 211(ए) (कानून द्वारा निर्धारित तरीके और समय में आवश्यक जानकारी प्रदान करने में विफल) के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।
पुलिस ने कही ये बात
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अनुरोध किया है कि उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए तथा उसके बारे में कोई भी व्यक्तिगत जानकारी जारी नहीं की जाएगी।