• Thu. Oct 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कर्नाटक वोटर लिस्ट विवाद: डीके शिवकुमार चुनाव अधिकारी के दफ़्तर पर, बोले-जब तक बीजेपी नेताओं पर FIR नहीं होगी, डटा रहूंगा

Byadmin

Oct 1, 2026


कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

इमेज कैप्शन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बीजेपी और जेडीएस के कई नेताओं पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

वो इन नेताओं के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बेंगलुरू में मुख्य चुनाव अधिकारी (चीफ़ इलेक्टोरल ऑफ़िसर-सीईओ) वी. अनबुकुमार के दफ़्तर में धरने पर बैठे हैं. वी. अनबुकुमार भी अपने दफ़्तर में मौजूद हैं.

शिवकुमार गुरुवार को क़रीब दोपहर 2.30 बजे कई मंत्रियों के साथ सीईओ के दफ़्तर पहुंचे.

उन्होंने कहा कि जब तक उन ‘बीजेपी और जेडीएस नेताओं’ के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे.

उन्होंने कहा कि ‘इन नेताओं ने उस लोकतंत्र की पीठ में छुरा घोंपा है जिसके लिए हमारी कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी.’

By admin