देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर, सहारनपुर, रायबरेली, रामपुर, खेरी, सीतापुर, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, मऊ, देवरिया, बस्ती और गोरखपुर में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 24 घंटों में कैमूर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद और अरवल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, पटना, नालंदा, नवादा और जमुई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान, उत्तराखंड, कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू और कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड में 17, 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 16 जुलाई को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
एमपी, छत्तीसगढ़, और झारखंड में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में 16 से 19 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 16 से 17 जुलाई तक बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 जुलाई को बारिश की संभावना है। ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 और 19 से 21 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है।
शहर | अधिकतम तापमान (16 जुलाई) | न्यूनतम तापमान (16 जुलाई) |
दिल्ली | 32°C | 24°C |
मुंबई | 32°C | 25°C |
कोलकाता | 31°C | 26°C |
चेन्नई | 37°C | 25°C |
पटना | 32°C | 26°C |
रांची | 28°C | 23°C |
जयपुर | 31°C | 26°C |
अहमदाबाद | 32°C | 26°C |
नैनीताल | 26°C | 23°C |
शिमला | 24°C | 18°C |
भोपाल | 28°C | 23°C |
भुवनेश्वर | 31°C | 26°C |
अमृतसर | 30°C | 27°C |
गोवा, महाराष्ट्र में मौसम का हाल
कोंकण और गोवा में 16, 20 और 21 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी 20 व 21 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
गुजरात-महाराष्ट्र में 16 जुलाई का मौसम
गुजरात क्षेत्र में 16 जुलाई को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश” होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में इस क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसलिए, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।