• Fri. Jun 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कश्मीर के इस गांव में फ़ोन चार्ज करने के लिए 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है

Byadmin

Jun 5, 2026


कश्मीर
इमेज कैप्शन, कुपवाड़ा ज़िले में हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसे वन दजी गाँव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है

19 वर्षीय कुलसोमा कुपवाड़ा ज़िले में हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसे एक गांव में रहती हैं. यह गांव नियंत्रण रेखा (एलओसी) के क़रीब स्थित है.

उनके लिए आधुनिक ज़िंदगी एक दूर की चीज़ है. उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी आज भी पुराने दौर की याद दिलाती है.

वन दजी गांव की पांच पीढ़ियां आज तक बिजली की रोशनी नहीं देख पाई हैं. नई पीढ़ी भी चूल्हे के धुएँ और चिराग़ की रोशनी के बीच बड़ी हो रही है.

यह गांव वर्षों से बिजली का इंतज़ार कर रहा है. लेकिन अब तक इसे बिजली ग्रिड से नहीं जोड़ा गया है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin