• Fri. Jul 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कश्मीर में एक शख़्स को ऊंट ख़रीदना क्यों पड़ा भारी

Byadmin

Jul 3, 2026


शेट्टी नाम का यह ऊंट कश्मीर में चर्चा का विषय बन गया

इमेज स्रोत, Jehangir Ali

इमेज कैप्शन, शेट्टी नाम का यह ऊंट कश्मीर में चर्चा का विषय बन गया

कश्मीर के बडगाम ज़िले में गुलाम रसूल भट्ट के घर एक दिन अचानक कुछ लोग पहुंचे और उनके ऊंट को अपने कब्ज़े में ले लिया.

भट्ट को उस समय तक यह नहीं पता था कि वे लोग कौन थे और उनके ऊंट को घर से क्यों ले जाया गया.

उनके ऊंट को श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने अपने कब्ज़े में लिया था. अधिकारियों को संदेह है कि भट्ट ईद पर ऊंट की कुर्बानी देने वाले थे. भारत में ऊंट को मारना ग़ैरकानूनी है.

भट्ट ने इसी साल एक लाख रुपये से अधिक का कर्ज़ लेकर यह ऊंट खरीदा था. कुर्बानी की बात से इनकार करते हुए भट्ट कहते हैं कि वह ऊंट का इस्तेमाल पर्यटकों से कमाई के लिए करना चाहते थे.

लेकिन पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले लोगों को उनकी मंशा पर संदेह था. अब यह मामला अदालत तक पहुंच चुका है.

By admin