• Sun. Aug 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कश्मीर में मारे गए दो प्रवासी मज़दूर कौन थे, एलजी ने कहा- ‘क्रूर आतंकी हमला’

Byadmin

Aug 2, 2026


कुलगाम हमला

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, कश्मीर के कुलगाम में संदिग्ध चरमपंथियों की गोलीबारी में दो प्रवासी मज़दूरों की मौत हुई है

    • Author, आलोक पुतुल
    • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिन्दी के लिए

    • Author, जहांगीर अली
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर से
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम ज़िले में शुक्रवार शाम संदिग्ध चरमपंथियों की ओर से की गई गोलीबारी में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई.

दोनों मज़दूर केलम इलाक़े में एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे. कुलगाम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना के रूप में हुई है.

अधिकारी के अनुसार, दीपक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

वहां से उन्हें श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ रेफ़र किया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद हमलावर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मौके से फ़रार हो गए. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाक़े की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

By admin