• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध की शादी से रिश्तेदार बनेंगे रजनीकांत और स्टालिन

Byadmin

Oct 20, 2026


फ़िल्म स्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

इमेज कैप्शन, फ़िल्म स्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

तमिलनाडु में सन ग्रुप की काव्या मारन और फ़िल्म संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की ख़बर काफ़ी चर्चा में है.

इस शादी के रिश्ते से एमके स्टालिन-मारन परिवार और तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक रजनीकांत का परिवार आपस में जुड़ जाएगा.

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाक़ात कर उन्हें शादी के रिसेप्शन का न्योता दिया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है.

मारन दंपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ़ विजय को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का न्योता दिया है.

काव्या मारन का एमके स्टालिन से क्या रिश्ता है?

काव्या मारन

इमेज कैप्शन, काव्या मारन रिश्ते में तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन की पोती लगती हैं

काव्या कलानिधि मारन, सन टीवी नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर में से एक हैं. वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की को-ऑनर भी हैं.

By admin