• Sat. Aug 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘किडनैप कर जिंदा जलाया’, कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान हुई मौत

Byadmin

Aug 29, 2026


मनजीत कौर की फ़ाइल फ़ोटो

इमेज स्रोत, Instagram Page

इमेज कैप्शन, मनजीत कौर का एक महीने से अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था

(इस कहानी में कुछ विवरण विचलित कर सकते हैं.)

मोहाली के खरड़ इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 26 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई.

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के मुताबिक़, मनजीत को चंडीगढ़ से अगवा कर ज़िंदा जलाने की कोशिश हुई थी. इसके बाद वह क़रीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं.

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दो लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

पुलिस के मुताबिक़, मनजीत कौर को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज मोहाली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था.

By admin