• Wed. Apr 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

किम जोंग उन अपनी बेटी को नॉर्थ कोरिया चलाने के लिए ऐसे कर रहे हैं तैयार

Byadmin

Apr 29, 2026


किम जोंग उन और उनकी बेटी किम जू ए

इमेज स्रोत, Reuters / EPA / BBC

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की बेटी किम जू ए की लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें वो वेस्टर्न लग्ज़री ड्रेस पहने हुए दिखती हैं.

ऐसे कपड़ों को ‘बगा़वत’ का प्रतीक और ‘समाजवाद विरोधी’ मानकर उत्तर कोरिया में प्रतिबंधित किया गया है.

लेकिन इसे किशोरावस्था की बग़ावत मानने के बजाय, जू ए के कपड़ों का चुनाव-लेदर जैकेट, हेयरस्टाइल वगैरह इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उन्हें सर्वोच्च नेता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है.

बताया जाता है कि 2013 में जन्मी जू ए ने नवंबर 2022 में महज़ नौ साल की उम्र में ही आधिकारिक तौर पर पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी. उस दौरान वह अपने पिता के साथ एक विशाल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के सामने टहलती नज़र आई थीं. लंबे बाल, काली पैंट और सफ़ेद पैडेड जैकेट पहने हुए-वह प्रभावशाली अंदाज़ में तैयार दिख रही थीं.

किम जू ए की पहली आधिकारिक सार्वजनिक मौजूदगी की एक तस्वीर, जिसमें वह अपने पिता किम जोंग उन के साथ नज़र आ रही हैं (तस्वीर: 19 नवंबर 2022 को जारी की गई थी)

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, किम जू ए की पहली आधिकारिक सार्वजनिक मौजूदगी की एक तस्वीर, जिसमें वह अपने पिता किम जोंग उन के साथ नज़र आ रही हैं (तस्वीर: 19 नवंबर 2022 को जारी की गई थी)

तब से उनकी हेयरस्टाइल और पहनावा लगातार वेस्टर्न होता जा रहा है.

By admin