• Fri. Sep 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

किराना स्टोर से करोड़ों का खेल:भारतीय मूल का मंजीत सिंह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में, कैसे किया घोटाला? – Fbi Puts India-born Man On Most Wanted Fraudsters List Snap Scam Case

Byadmin

Sep 4, 2026


भारत में जन्मा अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह बेदी, अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया है। मंजीत सिंह पर अमेरिकी सरकार की एक योजना में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप है। एफबीआई के अनुसार, बेदी वॉशिंगटन के टैकोमा में एक छोटी किराना दुकान चलाता था और ग्राहकों को सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत मिलने वाले सरकारी लाभ कार्ड स्वाइप कर, उन्हें खाद्य सामग्री देने के बजाय नकद राशि देता था। 

क्या हैं बेदी पर आरोप?

एफबीआई ने गुरुवार को कहा कि बेदी SNAP लाभार्थियों को खाद्य सामग्री बेचने के बजाय उनके इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर कार्ड स्वाइप करता था और उन्हें नकदी देता था। एजेंसी के मुताबिक, वह इस रकम का आधा हिस्सा अपने पास रख लेता था। एफबीआई का दावा है कि बेदी ने मार्च 2024 से जून 2025 के बीच अमेरिकी सरकार को कम से कम 6 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान पहुंचाया।

बेदी टैकोमा में एशियन ग्रॉसरी स्टोर नाम से एक छोटी किराना दुकान चलाता था। आरोप है कि वह इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर कार्ड के जरिए SNAP लाभार्थियों को खाद्य सामग्री बेचता था। एफबीआई ने कहा, ‘उसकी गिरफ्तारी और उसके ठिकाने के बारे में सूचना देने वाले को डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।’

आरोपी के भारत भागकर आने की आशंका

आशंका है कि बेदी, भारत भागकर आ गया है। हालांकि उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उसे अपना पासपोर्ट जमा करने और वॉशिंगटन राज्य में ही रहने का आदेश दिया गया था। हालांकि, एफबीआई का कहना है कि बेदी जल्द ही सीमा पार कर कनाडा चला गया और फिर वहां से भारत फरार हो गया। बेदी पर निगरानी की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद 21 मई को अमेरिका की एक जिला अदालत में उसके खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

 

By admin