• Wed. Apr 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

किस हाल में हैं रातों-रात मशहूर हुईं रानू मंडल

Byadmin

Apr 29, 2026


रानू मंडल

इमेज स्रोत, Rupsa Sengupta

इमेज कैप्शन, रातों-रात मशहूर हुईं रानू मंडल अब अपने दो कमरों के घर में अकेली रहती हैं

“जब मैं 2019 में वायरल हुई, तब घर पर बहुत लोग आते थे, मीडिया से, किसी कार्यक्रम में बुलाने वाले, सिर्फ़ मिलने के लिए आने वाले. अब पांच-छह साल बाद लोग मिलते हैं और अगर वह मुझे पहचान जाते हैं तो गाने के लिए कहते हैं.”

यह वही रानू मंडल हैं, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साल 2019 में वायरल हुआ और वह रातों-रात मशहूर हो गईं.

उन्हें गीत गाने के ऑफ़र मिलने लगे लेकिन फिर धीरे-धीरे वह चर्चा से बाहर होती चली गईं.

वह अब कहां हैं, कैसी हैं- यह जानने के लिए बीबीसी की टीम उनके घर पहुंची.

पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के राणाघाट की रहने वालीं रानू की दिलचस्पी बचपन से ही संगीत में थी. वह लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी के गानों को सुनते हुए बड़ी हुई थीं और वह उन गीतों को सुनने के साथ गाती भी थीं.

By admin