• Thu. Nov 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कीनिया: महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर एलर्जी की दवा लगाने का ट्रेंड, डॉक्टर क्या कह रहे हैं

Byadmin

Nov 12, 2026


कीनिया की फार्मास्युटिकल सोसाइटी ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे अपने प्राइवेट पार्ट्स में सैटिरीज़िन की गोली न डालें.

इमेज कैप्शन, कीनिया की फार्मास्युटिकल सोसाइटी ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे अपने प्राइवेट पार्ट्स में सेट्रीज़िन की गोली न डालें

सोशल मीडिया पर महिलाओं की निजी सेहत से जुड़ी एक ऐसी सलाह वायरल हो रही है, जिसे कीनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ख़तरनाक बताया है.

वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एलर्जी की दवा सेट्रीज़िन की गोली प्राइवेट पार्ट्स में रखने से कसाव आता है और यौन संबंधों के दौरान आनंद बढ़ता है.

लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा के ऐसे इस्तेमाल को न तो मंज़ूरी मिली है और न ही इसके सुरक्षित होने की जांच की गई है.

कीनिया की फार्मास्युटिकल सोसाइटी ने महिलाओं को चेतावनी दी है कि वे अपने प्राइवेट पार्ट्स में सेट्रीजिन की गोली न डालें.

सेट्रीज़िन एलर्जी की एक आम दवा है. इसका इस्तेमाल छींक आने, नाक बहने, आंखों में खुजली और त्वचा पर पित्ती निकलने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है. यह दवा मुंह से खाने के लिए बनाई गई है.

By admin