• Fri. Jun 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कुवैत एयरपोर्ट हमले में उज्जैन के शख़्स की मौत, शादी में शामिल होने भारत आ रहे थे

Byadmin

Jun 5, 2026


मंज़ूर अहमद

इमेज स्रोत, Sameer Khan

इमेज कैप्शन, कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में उज्जैन के मंज़ूर अहमद की मौत हो गई

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 4 मिनट

मध्य प्रदेश में उज्जैन के रहने वाले 55 वर्षीय मंज़ूर अहमद की कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक कथित ईरानी हमले में मौत हो गई है.

उनका शव गुरुवार रात अहमदाबाद पहुँच गया है और वहाँ से उज्जैन लाया जा रहा है.

मंज़ूर अहमद परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे थे.

परिजनों के मुताबिक़, मंज़ूर पिछले लगभग 30 सालों से कुवैत में दर्जी का काम करते थे. उनके बेटे मोहम्मद अनस ने बताया कि बुधवार सुबह वह मुंबई के लिए उड़ान भरने कुवैत एयरपोर्ट गए थे.

अनस ने बताया, “वह भारत आने वाले थे. परिवार में उनके भतीजे की शादी होने वाली है और उसी में शामिल होने के लिए लौट रहे थे.”

By admin