• Tue. Jun 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

केरल में 18 महीने के बच्चे की मौत: शरीर पर 51 चोटें, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ़्तार

Byadmin

Jun 2, 2026


पुलिस हिरासत में बच्चे की मां अखिला

इमेज स्रोत, IMRAN QURESHI

इमेज कैप्शन, पुलिस हिरासत में बच्चे की मां अखिला

(इस स्टोरी के कुछ अंश आपको विचलित कर सकते हैं.)

केरल पुलिस ने पुष्टि की है कि 18 महीने के एक बच्चे की मौत उसके शरीर पर 51 गंभीर चोटों के कारण हुई. पुलिस के मुताबिक़ बच्चे को ये चोटें उसकी मां के लिव-इन पार्टनर और संभवतः खुद मां ने ही पहुंचाई है.

हालांकि अभी ये जांच का विषय है.

बच्चे के शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान मिले हैं. ये निशान उसके प्राइवेट पार्ट्स, पैरों और उंगलियों समेत कई हिस्सों पर थे.

पुलिस का कहना है कि इन चोटों के कारण अंदरूनी रक्तस्राव हुआ, जिससे बच्चे की मौत हो गई.

By admin