• Wed. Oct 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कैमरे और वीडियो के सहारे इस देश की महिलाएं कैसे लड़ रही हैं यौन उत्पीड़न के ख़िलाफ़

Byadmin

Oct 14, 2026


सारा जासिम कहती हैं कि उनके पोस्ट किए वीडियो उत्पीड़न के सबूत दर्ज करने में मदद करते हैं.
इमेज कैप्शन, सारा जासिम कहती हैं कि उनके पोस्ट किए वीडियो उत्पीड़न के सबूत दर्ज करने में मदद करते हैं

(चेतावनी: इस लेख में यौन हिंसा से जुड़ी जानकारी है.)

‘कार से बाहर निकलो.’

एक महिला ग़ुस्से में चिल्लाई. उसका आरोप था कि जब वह सड़क से गुज़र रही थी, तब कार के ड्राइवर ने उसे अपना निजी अंग दिखाया और अश्लील बातें कहीं.

यह घटना बग़दाद की एक व्यस्त सड़क पर हुई. महिला अपने फ़ोन से इसका वीडियो बना रही थी. वीडियो में दिखा कि महिला कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ड्राइवर बाहर निकलने से इनकार कर रहा था. महिला वहीं खड़ी होकर उसका सामना कर रही थी.

यह वीडियो और ऐसे ही कई दूसरे वीडियो इराक़ में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली सारा जासिम के इंस्टाग्राम पेज पर देखे जा सकते हैं.

By admin