• Wed. Jun 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉकरोच जनता पार्टी के नए-नए बने तीन प्रवक्ता कौन हैं?

Byadmin

Jun 3, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी ने आशुतोष रांका (बाएं), विजेता दहिया (बीच में) और सौरव दास को अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है

इमेज स्रोत, X

इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी ने आशुतोष रांका (बाएं), विजेता दहिया (बीच में) और सौरव दास को अपना प्रवक्ता नियुक्त किया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की है. पार्टी के ऑफ़िशियल एक्स अकाउंट @Cockroachisbackसे किए गए ट्वीट के अनुसार ये तीनों प्रवक्ता आंदोलन की ओर से जनता और मीडिया से बात करेंगे.

इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता की भूमिका दी गई है. @Cockroachisback के अनुसार राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फ़िल्मकार विजेता दहिया, और आईआईटी कानपुर तथा वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंज़ी के पूर्व छात्र आशुतोष रांका भी दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे.

@Cockroachisback के ट्वीट में कहा गया है कि सीजेपी भारत की राजनीतिक बहस को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और यह काम नई पीढ़ी के नेताओं द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा.

कॉकरोच जनता पार्टी

इमेज स्रोत, COCKROACH JANTA PARTY/X

आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी के ये तीनों प्रवक्ता कौन हैं

सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता)

सौरव दास का प्रोफ़ाइल

इमेज स्रोत, @SauravDassss/X

कॉकरोच जनता पार्टी के अनुसार @SauravDassss नाम से X पर मौजूद “सौरव दास पत्रकारिता के क्षेत्र से व्यापक अनुभव लेकर कॉकरोच जनता पार्टी में आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए हैं. उन्होंने कई वर्षों तक अहम कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों की जांच, विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है. नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में दास भी शामिल थे.”

By admin