कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्टर हर्षित ने एलजीबीटी कम्युनिटी के संघर्ष पर क्या बताया?-इंटरव्यू
प्रकाशित
दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद हर्षित सिंह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे.
इस प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा पेपर लीक की समस्या को सामने लाना था लेकिन प्रदर्शन में पहुंचे एलजीबीटी समुदाय के लोग भी निशाने पर आ गए.
कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया संस्थानों ने यहां इनसे इनकी पहचान को लेकर सवाल पूछे. सोशल मीडिया पर भी इन्हें काफी ट्रोल किया गया.
हर्षित भी तब वहां मौजूद थे. उन्होंने इस दिन हुए व्यवहार और रोज़मर्रा के जीवन में आने वाली परेशानियों पर बात की है.
देखिए बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा के साथ उनकी ये ख़ास बातचीत.
शूट, एडिट: संदीप यादव
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.