• Wed. May 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?

Byadmin

May 20, 2026


अभिजीत दीपक

इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke

इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपक ऑनलाइन मूवमेंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फ़ाउंडर हैं

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद एक सोशल मीडिया कैंपेन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ख़ासी चर्चा में है.

जस्टिस सूर्यकांत के बयान के बाद एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन की ख़ासी चर्चा है. इस चर्चा के केंद्र में है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी).

इंटरनेट पर इसके नाम से वेबसाइट बन चुकी है और इंस्टाग्राम पर इसके 40 लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स हो चुके हैं और बताया जा रहा है कि दो लाख से अधिक लोगों ने वेबसाइट पर इसकी सदस्यता के लिए ख़ुद को रजिस्टर्ड किया है.

जस्टिस सूर्यकांत

क्या है सीजेपी और कैसे हुई शुरुआत?

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर इसके संस्थापक और संयोजक की जानकारी दी गई है और उनका नाम अभिजीत दीपके है.

By admin