• Wed. May 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तेल के बढ़ते दाम का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या हो सकता है असर

Byadmin

May 20, 2026


मध्य पूर्व में जारी संकट से भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मध्य पूर्व में जारी संकट से भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

भारत की तेल कंपनियों ने एक सप्ताह के भीतर दो बार तेल के दाम बढ़ाए हैं.

दिल्ली में अब पेट्रोल क़रीब 98 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीज़ल के दाम भी 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हैं. कुल बढ़ोतरी क़रीब चार रुपए प्रति लीटर की हुई है.

अमेरिका और इसराइल के फ़रवरी के अंत में ईरान पर हमले के बाद से मध्य पूर्व में चल रहे संकट की वजह से होर्मुज़ जलडमरुमध्य से तेल नहीं निकल पा रहा है.

विश्लेषक मान रहे हैं कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो तेल की क़ीमतें आगे और भी बढ़ सकती हैं.

विश्लेषकों के मुताबिक़ तेल की बढ़ती क़ीमतों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है और पिछले छह महीनों में ये दिखा भी.

By admin